वायरल

World Cup 2023:विश्व कप 2023 की उलटी गिनती शुरू,जल्द ही होगी टिकटों की बिक्री, जानिए घर बैठे कहां से खरीदें ई-टिकट

बीसीसीआई विश्व कप टिकटों की ऑनलाइन बिक्री पेटीएम और बुकमायशो सहित दो ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफार्मों को सौंपने के लिए पूरी तरह तैयार है

World Cup 2023:2023 वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर में शुरू होगा। बीसीसीआई विश्व कप टिकटों की ऑनलाइन बिक्री पेटीएम और बुकमायशो सहित दो ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफार्मों को सौंपने के लिए पूरी तरह तैयार है भारत की मेजबानी में 2023 आईसीसी वनडे विश्व कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाला है।

क्रिकेट महोत्सव 5 अक्टूबर को शुरू होगा। वर्ल्ड कप का शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन बीसीसीआई ने आईसीसी से कुछ मैचों के शेड्यूल में बदलाव करने को कहा है और जल्द ही इनकी घोषणा कर दी जाएगी. इस बीच 2023 विश्व कप के टिकटों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री जल्द ही शुरू हो जाएगी।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के आधे टिकट बुक माई शो और पेटीएम ऐप पर बेचे जाएंगे। भारत-पाकिस्तान मैच और फाइनल के टिकट बुक माई शो पर उपलब्ध होंगे। दोनों सेमीफाइनल मैचों के टिकट पेटीएम पर उपलब्ध होंगे। ई-टिकट खरीदने के बाद प्रशंसकों को मैच देखने और असली टिकट लेने के लिए स्टेडियम जाना होगा। इसके बिना आपको स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.

भारत के ये 10 स्थान विश्व कप मैचों की मेजबानी करेंगे
पहली बार ICC विश्व कप के सभी मैच भारत के 10 प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे। इनमें हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं। हैदराबाद के अलावा, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम ग्राउन्ड 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे।

विश्व कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद मे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व कप फाइनल 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button