मौसम का हाल

Haryana Weather:हरियाणा मे कल सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ,कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के आसार

पहाड़ों पर बन रहे हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 और 22 दिसंबर को प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है।

Haryana Weather:मौसम विभाग ने हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।विभाग ने 23 दिसंबर तक राज्य के 15 जिलों में अलर्ट रखा है ।

पहाड़ों से आ रही हवाओं ने हरियाणा में दिन के साथ-साथ रात में भी ठंडक बढ़ा दी है।रविवार शाम से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

पहाड़ों पर बन रहे हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 और 22 दिसंबर को प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है।मौसम विभाग का कहना है कि एक दो दिनों में हरियाणा में मौसम फिर बदलने की उम्मीद है।

घने कोहरे और बादलों के कारण रात का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों की ठंड का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है।

हरियाणा के जिन 15 जिलों को धुंध का अलर्ट जारी किया गया है,उनमें उत्तरी हरियाणा में अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, दक्षिण और दक्षिणपूर्व में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जिंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button