बड़ी खबर
MLA Seema Trikha:सड़क पर अपनी कार छोड़कर महिला चालक के ऑटो पर बैठीं विधायक सीमा त्रिखा,
बड़खल विधायक सीमा त्रिखा फरीदाबाद जिले में एक कार्यक्रम से अपने घर लौट रही थीं तभी उनकी नजर NIT-5 में सी रोड पर एक महिला ऑटो ड्राइवर पर पड़ी

MLA Seema Trikha:बड़खल विधायक सीमा त्रिखा फरीदाबाद जिले में एक कार्यक्रम से अपने घर लौट रही थीं तभी उनकी नजर NIT-5 में सी रोड पर एक महिला ऑटो ड्राइवर पर पड़ी।
विधायक सीमा त्रिखा ने अपनी स्कॉर्पियो से उतरकर महिला ऑटो चालक देवकी को रोका और उसके साहस को सलाम किया।
विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि इस महिला से अन्य महिलाओं को सीखने की जरूरत है. देवकी अपनी मेहनत से जीवन जी रही है।
इसके बाद विधायक सीमा त्रिखा अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ महिला के ऑटो में सवार हुईं और उनके आवास पर पहुंचीं।
विधायक ने बुके देकर देवकी को सम्मानित किया. ऑटो चालक देवकी ने कहा कि सीमा त्रिखा से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई।




































