Haryana Monsoon Update 8 August : हरियाणा में मॉनसून सक्रिय होने से आज रात को इन राज्यों में होगी जोरदार बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पंजाब के ऊपर चक्रवाती हवाओं का एक और क्षेत्र बनने से बंगाल की खाड़ी से मानसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते कल हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है

Haryana Monsoon Update 8 August : हरियाणा में कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश जारी है। 4 दिन बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने हरियाणा के यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
पंजाब के ऊपर चक्रवाती हवाओं का एक और क्षेत्र बनने से बंगाल की खाड़ी से मानसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते कल हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है।Haryana Monsoon Update 8 August

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून रेखा उत्तर की ओर सामान्य स्थिति में होने से अगस्त के मध्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि हरियाणा के चार जिलों में भारी अलर्ट जारी किया गया है, जहां बारिश के दौरान 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।Haryana Monsoon Update 8 August

हरियाणा में आज एक बार फिर से भारी बारिश हुई, जिससे मौसम भी सुहावना हो गया है। हरियाणा में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।Haryana Monsoon Update 8 August




































