मौसम का हाल
Monsoon Update Haryana 20 August : हरियाणा के अधिकतर जिलों में कल भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हरियाणा में कुछ दिनों बाद फिर से मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Monsoon Update Haryana 20 August : हरियाणा में कुछ दिनों बाद फिर से मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। जींद, पानीपत, हिसार, सोनीपत और महेंद्रगढ़ जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है।
Monsoon Update Haryana 20 August

हरियाणा के 16 जिलों में मानसूनी बारिश सामान्य से कम रही है । कैथल, करनाल और पंचकुला जिलों में सामान्य से आधी भी बारिश नहीं हुई है। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलों में सामान्य से 30 फीसदी से कम बारिश हुई है।
Monsoon Update Haryana 20 August

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के सात जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। कल हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज और कल दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।




































