National

Bullet Train News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी बड़ी खुशखबरी, बताया कब से चलेगी देश में बुलेट ट्रेन 

Bullet Train News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी बड़ी खुशखबरी, बताया कब से चलेगी देश में बुलेट ट्रेन

Bullet Train News:हमारे देश में लोग लंबे समय से बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है और 2026 तक  इसे पूरा कर लिया जाएगा। देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना 508.17 किमी लंबी है।देश की पहली बुलेट ट्रेन 2026 से चालू हो जाएगी।

बुलेट ट्रेन के रूट में गुजरात के वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनद खेड़ा और अहमदाबाद शामिल हैं। इसमें महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघर शामिल हैं।

पूरे प्रोजेक्ट में 12 रेलवे स्टेशन होंगे, जिसमें गुजरात के 8 रेलवे स्टेशन और महाराष्ट्र के 4 रेलवे स्टेशन शामिल हैं, बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच का सफर सिर्फ 2.58 घंटे में पूरा करेगी।

बुलेट ट्रेन की रफ्तार करीब 320 किमी प्रति घंटा होगी। बुलेट ट्रेन परियोजना मोदी सरकार द्वारा कब शुरू की गई थी? यह मोदी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button