Weather Update : हरियाणा में अगले 2 दिनों में इन जिलों में होगी भारी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के अंदर हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लगातार बारिश हो रही है।

Weather Update : मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के अंदर हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लगातार बारिश हो रही है।

यह भी पढे :Haryana Ka Mausam : हरियाणा में कल गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी

कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल, नूंह, हिसार, चरखी दादरी, मातनहेल, झज्जर,अंबाला,यमुनानगर,कुरुक्षेत्र,करनाल,कैथल, जींद, पानीपत, पंचकूला, सोनीपत, भिवानी,रोहतक मे मध्यम वर्षा होने की संभावना है ।

हरियाणा के कुछ जिलों में कल शाम मध्यम से भारी बारिश हुई । इस वजह से हरियाणा में मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है।लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से अब मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है।Weather Update

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश होंने की संभावना है। उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होने के कारण में हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।Weather Update

एक और कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से हरियाणा के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।

Annu:
Related Post