SEBA Assam HSLC Result 2023: असम बोर्ड ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, 72.69 प्रतिशत बच्चे हुए पास, जानिए केसे चेक करे अपना रिजल्ट

असम बोर्ड ने आज, 22 मई, 2023 को कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 72.69 फीसदी बच्चों ने सफलता हासिल की है

SEBA Assam HSLC Result 2023:असम बोर्ड ने आज, 22 मई, 2023 को कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 72.69 फीसदी बच्चों ने सफलता हासिल की है.माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम ने आज, 22 मई, 2023 को सुबह 10 बजे SEBA HSLC कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। असम बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर उपलब्ध है।

यह भी पढे : Ring Road In Haryana:हरियाणा के करनाल मे बनेगा रिंग रोड, जानिए यह रिंग रोड किन किन गावों से होकर गुजरेगा

SEBA Assam HSLC Result 2023

छात्रों को अपना SEBA 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए अपने रोल नंबर की जरूरत होगी। ढेकियाजुली के हिरदम ठाकुरिया असम एचएसएलसी 2023 के टॉपर हैं। उन्होंने 596 अंक हासिल किए हैं। असम एचएसएलसी टॉपर्स की सूची में चार छात्र दूसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढे : Avoid Traffic Challan: ट्रैफिक चालान से बचने के लिए सीखें 3 आसान ट्रिक, फिर दौडाए  जितनी मर्जी कार और बाइक

SEBA Assam HSLC Result 2023

असम एचएसएलसी रिजल्ट 2023 में लड़कों का कुल पास प्रतिशत 74.71% है, जबकि 70.96% लड़कियों ने परीक्षा पास की है। SEBA ने असम कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल होने वाले 14 उम्मीदवारों के नतीजे रोक दिए हैंअसम एसएसएलसी परीक्षा में 61 छात्रों ने शीर्ष 10 रैंक हासिल की है जिलों के लिए, चिरांग ने सबसे अधिक 88.68% पास प्रतिशत दर्ज किया। धुबरी क्षेत्र 63.35% के साथ अंतिम था।

यह भी पढे : Companion of the Order of Logohu:फिजी और पापुआ न्यू गिनी ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया

SEBA Assam HSLC Result 2023

इस वर्ष असम कक्षा 10 के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72.69% है। असम एचएसएलसी परीक्षा 2023 में इशरत फातिहा, लकी देवी चौधरी, मनमिता सरमा और आदित्य अनुपम कोंवर सहित चार छात्र दूसरे स्थान पर हैं।इस साल असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में 4,22,174 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे इनमें से 3,01,880 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

यह भी पढे : Congress 5 Guarantees:कर्नाटक मे पहली कैबिनेट मीटिंग में 5 गारंटी को मिली मंजूरी, सोनिया गांधी ने कर्नाटक की जनता का जताया आभार

SEBA Assam HSLC Result 2023

यह भी पढे : Income Tax: इन लोगों के लिए खुशखबरी, सालाना इतनी आय होगी तो नहीं कटेगा इनकम टैक्स

ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
एचएसएलसी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

Annu: