Punjab Ka Mausam : पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद,मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के मौसम में आज से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवाएं गर्मी से कुछ राहत दिला सकती हैं।

Punjab Ka Mausam : हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर अब पंजाब के मौसम पर भी पड़ रहा है। तापमान में हल्की गिरावट आई है। पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद हैं।

पंजाब में गर्मी ने अपना जबरदस्त रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के मौसम में आज से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवाएं गर्मी से कुछ राहत दिला सकती हैं।

मौसम विभाग ने बारिश ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हिमाचल प्रदेश में बारिश हो रही है। कई इलाकों में बर्फबारी भी हुई है।

यह भी पढे :Weather Update Today : हरियाणा के 15 जिलों में कल बारिश होने की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जिसका असर पंजाब में देखने को मिल रहा है। पंजाब के माझा और दोआबा जिलों में लू का प्रकोप जारी है। लुधियाना में दोपहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढे :Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल हरियाणा-पंजाब के कई हिस्सों में होगी हल्की बारिश

हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर अब हरियाणा पर भी पड़ने लगा है। यहां भी मौसम बदला है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी ।

यह भी पढे :Haryana Weather : कल हरियाणा,पंजाब,राजस्थान मे सक्रिय होने वाला है एक नया पश्चिमी विक्षोभ, हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना

हिमालय के पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मौसम पर देखने को मिल रहा है। अगले दो दिनों में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढे :Heat Wave Alert : हरियाणा और राजस्थान मे लू चलने का अलर्ट जारी,जानिए हरियाणा और राजस्थान वासियों को कब मिलेगी लू से निजात,

पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण पंजाब में कई स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। इसका प्रभाव पंजाब के उत्तरी और मध्य भागों में अधिक स्पष्ट हो सकता है। इन सभी गतिविधियों के बाद से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Annu:
Related Post