Punjab-Haryana Weather Today: हरियाणा-पंजाब में तेज आंधी के साथ बारिश, गर्मी से मिली थोड़ी राहत, फिर शुरू होगा भीषण गर्मी का दौर

हरियाणा और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश का असर दिखना शुरू हो गया है। दोनों राज्यों के कई जिलों में बुधवार को तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।

Punjab-Haryana Weather Today: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश का असर अब हरियाणा और पंजाब पर पड़ रहा है। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में भी बुधवार को हल्की बारिश हुई। पंजाब मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राज्य में औसत बारिश 2.3 मिमी दर्ज की गई है। हरियाणा के कई जिलों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। लुधियाना में खन्ना और गुरदासपुर में फतेहगढ़ चूड़िया के अलावा हरियाणा के कैथल और जींद में कई जगहों पर ओले भी गिरे।

यह भी पढे: Indian Railway News: अच्छी खबर! 10 लाख से ज्यादा रेलवे कर्मचारियों को मिलेंगे नए मोबाइल कनेक्शन, इस योजना का मिलेगा फायदा

तेज हवाओं के साथ बारिश
तूफान ने पंजाब के कई जिलों में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दी। लिहाजा तूफान ने 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हरियाणा के ज्यादातर जिलों को अपनी चपेट में ले लिया. हरियाणा के सिरसा में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा से 500 से अधिक पेड़ और 250 बिजली के खंभे गिर गए। बारिश और तेज हवाओं ने तापमान को 6.5 डिग्री तक गिरा दिया।

मौसम ने फिर करवट ली
देश का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कई राज्यों में बारिश हो रही है जबकि अन्य में भीषण गर्मी पड़ रही है। हरियाणा और पंजाब में बुधवार से मौसम ने फिर करवट ली है। दोनों राज्यों के कई जिलों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से तापमान में कुछ राहत मिली है. लेकिन अगले तीन दिनों के बाद फिर से गर्मी बढ़ने वाली है। नए पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधि ने उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल दिया है।

यह भी पढे:  Bal Vatika School: नई शिक्षा नीति के तहत हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शुरू होगी बालवाटिका, बच्चों को फ्री यूनिफॉर्म, किताबें और बैग मिलेंगे

हरियाणा-पंजाब में कहां कितना तापमान?
• चंडीगढ़ में तापमान- 20.8 डिग्री सेल्सियस
• अमृतसर में तापमान -18 डिग्री सेल्सियस
• पटियाला में तापमान- 21.6 डिग्री सेल्सियस
• लुधियाना में तापमान- 33 डिग्री सेल्सियस
• अंबाला में तापमान- 21.6 डिग्री सेल्सियस
• हिसार में तापमान- 22.4 डिग्री सेल्सियस
• करनाल में तापमान- 25.6 डिग्री सेल्सियस

Annu:
Related Post