Monsoon Update : उत्तर भारत समेत इन राज्यों में आज रात को भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आगे बढ़ने की संभावना है।

Monsoon Update : भारत के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आगे बढ़ने की संभावना है।

केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण,मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

जुलाई के शुरूआत होते ही दक्षिण पश्चिम मॉनसून भारत के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है। हरियाणा समेत कुछ राज्यों में अभी भी बारिश होंने का इंतजार हो रहा है। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है और जुलाई के शुरुआती सप्ताह में अच्छी बारिश होने वाली है।Monsoon Update

हरियाणा, राजस्थान और पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है। आज भी कई इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत कई जगहों पर बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

अगले 3 से 4 दिनों में उत्तर भारत मे भारी बारिश होने की संभावना की है। दिल्ली के अलावा हिमाचल, राजस्थान,हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है।Monsoon Update

Annu: