Monsoon Update : उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज,मॉनसून ने पकड़ी सुपर फास्ट रफ्तार

हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल चुका है। हरियाणा में जहां बारिश के बाद गर्मी से राहत जारी है, तो वहीं आज यूपी के कई जिलों में मॉनसून पहुच चुका है।

Monsoon Update : हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल चुका है। हरियाणा में जहां बारिश के बाद गर्मी से राहत जारी है, तो वहीं आज यूपी के कई जिलों में मॉनसून पहुच चुका है। बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में भी आज भारी बारिश हो रही है।

हरियाणा समेत देशभर में मौसम सुहावना बना हुआ है। बिहार और झारखंड से लेकर उत्तर पूर्व और दक्षिण के राज्यों में मॉनसून अपना असर दिखा रहा है। यूपी के कुछ जिलों में आज मॉनसून दस्तक दी है।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश की संभावना है और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत को फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी। जहां तक ​​मॉनसून की बात है तो मॉनसून इस महीने के अंत तक पूरे उत्तर भारत में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,अगले तीन से चार दिनों में मानसून गुजरात,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,ओडिशा,पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र,झारखंड,बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों मे दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,मॉनसून अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ेगा। एक दिन पहले पूर्वानुमान में कहा गया था कि मानसून 28 जून को दिल्ली में दस्तक दे सकता है इस बीच रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

Annu:
Related Post