Monsoon Update : प्री-मानसून से होगी वाली है झमाझम बारिश,इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक,देश में मानसून 31 मई के आसपास केरल में प्रवेश करेगा।

Monsoon Update : भारत में मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक,देश में मानसून 31 मई के आसपास केरल में प्रवेश करेगा। महाराष्ट्र के कोंकण में प्री-मॉनसून बारिश तेज हो गई है।राज्य के बाकी हिस्सों में बेमौसम बारिश जारी है।

मौसम पूर्वानुमान में अगले कुछ घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। महाराष्ट्र के अहमदनगर,जलगांव,नासिक,रत्नागिरी,कोल्हापुर,सतारा,रायगढ़,सिंधुदुर्ग और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,दक्षिण मध्य महाराष्ट्र,दक्षिण कोंकण,मराठवाड़ा और विदर्भ के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढे :Rajasthan Weather : राजस्थान मे अगले 3 घंटों मे होने वाली है रिमझिम बारिश,गर्मी से मिलेगा छुटकारा

अडमान निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून दस्तक दे दी है। अंडमान निकोबार द्वीप समूहमें प्रवेश के बाद मॉनसून ने आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। मानसून का प्रभाव 24 घंटों के भीतर दक्षिण-पूर्वी अरब सागर सहित मालदीव के कुछ हिस्सों में महसूस किया जा सकेगा।

दक्षिण बंगाल की खाड़ी,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने से कई राज्यों में बारिश हुई है। कोंकण के ग्रामीण इलाकों में प्री-मानसून बारिश से जनजीवन कुछ हद तक प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढे :Weather Today : भारत मे सक्रिय होने वाला है मानसून,जानिए कहा कहा होगी बारिश

IMD ने भविष्यवाणी की है कि अंडमान में प्रवेश कर चुका मानसून अगले दो दिनों में अरब सागर में प्रवेश करेगा। कोंकण में हर जगह प्री-मानसून बारिश शुरू हो रही है। कंकवली, कुदाल, सावंतवारी, डोडामार्ग और वैभववारी में प्री-मानसून बारिश शुरू हो रही है।

Annu:
Related Post