Haryana Weather News : बारिश-ओलावृष्टि के साथ नौतपा शुरू, तापमान मे गिरावट , आईएमडी ने जारी किया 29 मई तक का अलर्ट

Weather Today: हरियाणा में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं और ओलों के साथ बारिश हो रही है। जिससे तापमान गिर रहा है।

Haryana Weather News: हरियाणा में जहां 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है, लेकिन बारिश के कारण नौतपा का असर नहीं देखा गया। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से हरियाणा-पंजाब के तापमान में गिरावट आई है।

यह भी पढे: New Vande Bharat Express: आज इस पहाड़ी राज्य को मिलने जा रहा है पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा , 4.30 घंटे में पहुंचेगी दिल्ली; जानें पूरी जानकारी

मई में पहली बार सावन जैसा नजारा दिखा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश हुई। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में जहां बर्फबारी हुई, वहीं हरियाणा और पंजाब में बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

Haryana Weather News

आगे मौसम में क्या बदलाव आएगा?
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। मौसम विभाग ने मई तक हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है इसके अलावा पंजाब के कुछ राज्यों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

यह भी पढे:  Haryana-Punjab Weather Today: मौसम विभाग से आई बड़ी खबर, भीषण गर्मी की चपेट में हरियाणा और पंजाब , आईएमडी ने जारी किया धूल भरी आंधी का अलर्ट

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ 26 से 29 मई तक सक्रिय रहने वाला है, जिससे उत्तरी मैदानी राज्यों खासकर हरियाणा में मई के महीने में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। हरियाणा में अगले 2 दिनों तक ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Haryana Weather News

आज तापमान कहां कितना है 

  1. हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  2. अमृतसर में आज तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है।
  3. पटियाला में आज तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है।
  4. लुधियाना में आज तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस है।
  5. अंबाला में आज तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है।
  6. हिसार में आज तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है।
  7. करनाल में आज तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस है।

Haryana Weather News

मई के महीने में 5 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
इस बार मई के महीने में 5 पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला है। उनके प्रभाव से कभी-कभार बारिश हुई है। एक सप्ताह ही भीषण गर्मी को सहा गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी जून के पहले सप्ताह तक प्री-मानसून आने की संभावना है।

Annu:
Related Post