Haryana Weather News Today: नौतपा का पहला दिन नहीं रहेगा गर्म! पंजाब में आंधी का अलर्ट, जानिए आज हरियाणा में कैसा रहने वाला है मौसम

Weather Today: हरियाणा में भी गर्मी कुछ कम हुई है। बुधवार को बारिश और तेज हवाओं से कई जिलों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा में भी आज से नौतपा की शुरुआत हो रही है।

Haryana Weather News Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में बुधवार को बारिश हुई। कई जिलों के तापमान में 5 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

यह भी पढे: New Parliament Building Opening Date:मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के दिन हो सकता है नए संसद भवन का उद्घाटन, जानिए पूरी डीटेल

हरियाणा के कई जिलों में बुधवार सुबह बारिश और ओलावृष्टि हुई। तूफान भी 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चला। कई जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। बिजली भी कई घंटे बाधित रही।

Haryana Weather News Today

नौतपा आज से शुरू होगा
मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा में कई जगहों पर बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं. साथ ही आज से नौतपा का भी शुभारंभ हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में देखा जा सकता है।

यह भी पढे:  Adani Share Price:अडानी ग्रुप में निवेश से LIC को लगा बड़ा झटका,जानिए LIC को कितना नुकसान हुआ

पिछले 2 दिनों से कई इलाकों में तेज गर्मी और गर्मी की जगह काले बादल छा रहे हैं. बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है।

Haryana Weather News Today

आज बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के ऊपर निचले क्षोभमंडल में बने कम दबाव के क्षेत्र और पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से गुरुवार को मौसम की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 26 और 29 मई को नए पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मई के अंत तक हरियाणा में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी।

हरियाणा के करनाल, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पानीपत और कुरुक्षेत्र जिलों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई.

पंजाब में मई तक गर्मी से राहत
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई तक पंजाब को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हवाओं का चक्रवाती सिस्टम पाकिस्तान और पंजाब के पास बना है। बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।Haryana Weather News Today

Annu:
Related Post