Haryana Weather Alert:हरियाणा में कल रहा अत्याधिक ठंडा दिन,आज भी रेड अलर्ट जारी

रविवार को हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया।हरियाणा में बेहद ठंडे दिन रहे।भारतीय मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है।

Haryana Weather Alert:रविवार को हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया।हरियाणा में बेहद ठंडे दिन रहे।भारतीय मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढे :Delhi-Amritsar Bullet Train:दिल्ली से अमृतसर के लिए चलने वाली बुलेट ट्रेन हरियाणा के होकर गुजरेगी, इन जिलों को होगा फायदा

मौसम विज्ञानी डाॅ. चंद्रमोहन ने कहा कि हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। भारतीय मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है।

कहा कि अत्यधिक ठंड की स्थिति के पीछे मुख्य कारण कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना,उत्तरी हवाओं का प्रभाव,कभी-कभी दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी नम हवाएं हैं।

आने वाले दिनों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।रविवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है,जिससे प्रदेश में हल्के बादल छाए हुए हैं।25 जनवरी को सक्रिय होने वाला एक नया पश्चिमी विक्षोभ बादल और तापमान में उतार-चढ़ाव का कारण बनेगा।

Annu:
Related Post