Haryana Weather Alert : हवा के रुख बदलने से हरियाणा के मौसम में फिर आया बदलाव,कल कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश,आंधी का अलर्ट जारी

हवा के रुख बदलने से हरियाणा के मौसम में फिर बदलाव आ गया है। कल कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश,आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Haryana Weather Alert : आईएमडी द्वारा हरियाणा में 19 मई तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में हरियाणा के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।

हवा के रुख बदलने से हरियाणा के मौसम में फिर बदलाव आ गया है। कल कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश,आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

कल उत्तरी हरियाणा के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।हरियाणा में पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी हिसार के मौसम विभाग के डॉक्टर मदन लाल खीचड़ पहले ही बता चुके हैं कि 16 मई के बाद हरियाणा में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

यह भी पढे :Haryana Weather: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ,सुबह-शाम हल्की बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

आईएमडी चंडीगढ़ ने जानकारी दी कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होने वाला है।हरियाणा के सभी जिलों में कल आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक कल पूरे हरियाणा में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी है।

यह भी पढे :Weather Update : अगले 36 घंटों के भीतर पूरे हरियाणा,राजस्थान में भारी बारिश और तेज तूफान आने की आशंका

पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, मेवात और पलवल में 25 से 50% तक बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Annu:
Related Post