Haryana & Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में बढ़ने लगा तापमान, हिसार में 43.9 डिग्री पार पहुंचा, अगले 2 दिन और बढ़ेगी गर्मी

Haryana & Punjab Weather: बढ़ते तापमान के कारण हरियाणा-पंजाब लू की मार झेल रहा है। अगले दो दिनों में पारा और चढ़ने की संभावना है। हरियाणा में 16 मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।

Haryana & Punjab Weather: हरियाणा और पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा का हिसार जिला शुक्रवार को पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। पंजाब में फरीदकोट जिला लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला रहा।

Haryana & Punjab Weather

फरीदकोट में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को तापमान बढ़कर 43.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके अलावा हरियाणा में तापमान लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा में 15 जिले ऐसे हैं जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

यह भी पढे: Reserve Bank Of India: अगले 100 दिनों में बांटेगी सरकार 35,000 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ने बताया किसके खातों में आएंगे पैसे?

हरियाणा में कहां रहा तापमान?
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के अलग-अलग जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है. हिसार का न्यूनतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस जबकि सिरसा का न्यूनतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अंबाला में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Haryana & Punjab Weather

पंजाब में कहां रहा तापमान?
फरीदकोट में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 40.5 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस जबकि लुधियाना में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढे: Online Game: 44 साल की महिला ऑनलाइन गेम से लाखों कमा रही महिला, शौक को बनाया कमाई का जरिया

हरियाणा-पंजाब में आज क्या तापमान है

  • दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • अमृतसर में आज तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस है।
  • पटियाला में आज तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है।
  • लुधियाना में आज तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस है।
  • अम्बाला में आज तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है।
  • हिसार में आज तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस है।
  • करनाल में आज तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस है।

Haryana & Punjab Weather

तापमान अभी और बढ़ेगा
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। उनके मुताबिक अगले 2 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने वाली है। इसके बाद मौसम के ज्यादा बदलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी मानसून के 16 मई को हरियाणा को प्रभावित करने की संभावना है।

Annu:
Related Post