Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जन संवाद पोर्टल लॉन्च किया, अब लोगों की सभी शिकायतों को सीधे ट्रैक किया जाएगा

Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन संवाद पोर्टल लॉन्च किया, अब लोगों की सभी शिकायतों को सीधे ट्रैक किया जाएगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। इस दिशा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसंवाद पोर्टल का शुभारंभ किया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने आवास से पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए लोगों की सभी शिकायतों को ट्रैक किया जाएगा। मुख्यमंत्री को प्राप्त सभी शिकायतों के समाधान के लिए यह पोर्टल काफी मददगार साबित होगा।

सीएम ने पोर्टल का शुभारंभ किया
उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में दी गई शिकायतों, मांगों और सुझावों की जानकारी दी और कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से हर शिकायत को ट्रैक किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने सीएम गिफ्ट पोर्टल पर पहले चरण में नीलाम हुए उपहारों को भी बोली लगाने वालों को भेंट किया। उन्होंने यह भी बताया कि उपहारों की नीलामी से एकत्रित धन को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा, जिसके बाद धन को जन कल्याणकारी कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

अब जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान होगा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज संवाद पोर्टल का शुभारंभ किया। अब इस पोर्टल के जरिए लोगों की शिकायतों को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। यह पोर्टल आम लोगों को काफी राहत देने वाला है। लोगों को अब उम्मीद है कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

Annu:
Related Post