Half Day Holiday Haryana:उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।कल राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए पूरा देश तैयार है।रामलाल के आगमन को लेकर देश के कई राज्यों ने भव्य तैयारियां की हैं।
Half Day Holiday Haryana
हरियाणा में सभी राज्य सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को कल दोपहर 2.30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी दी गई है।
केंद्र सरकार की तरह,हरियाणा सरकार ने भी कल अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति के अनावरण में भाग लेने के लिए सभी विभागों,बोर्डों,निगमों,स्कूलों,कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के सभी कर्मचारियों के लिए हाफ दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।
मानव संसाधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दोपहर 2.30 बजे तक सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर कल हाई कोर्ट में छुट्टी घोषित करने का अनुरोध किया है।Half Day Holiday Haryana