Gold Price: सस्ता हुआ सोना-चांदी,  सोना-चांदी के दाम आई गिरावट, ये है ताजा कीमत

Gold And Silver Price: वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 345 रुपये गिरकर 60,065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा।

Gold Price in India: देश में लोग समय-समय पर सोना-चांदी खरीदते हैं। कई लोग निवेश के तौर पर सोना और चांदी भी खरीदते हैं। सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन तेजी देखने को मिल रही है। सोने और चांदी की कीमतों में अब गिरावट आई है। गिरावट के कारण सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हो गए हैं। लोग अब सस्ते दामों पर सोना-चांदी खरीद सकेंगे। सोने की कीमतों में आज 300 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। चांदी भी 650 रुपए प्रति किलो से ज्यादा टूट गई।

यह भी पढे: Haryana Mandi bhav Update/ 25 April 2023 /हरियाणा मंडी रेट अपडेट

सोने की कीमते 
वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। इसकी कीमत में 345 रुपये की गिरावट आई है। दूसरी ओर सोना 345 रुपये टूटकर 60,065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा। बीते कारोबारी सत्र में सोना 60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Gold Price

चांदी के भाव
चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। चांदी में 675 रुपए प्रति किग्रा की गिरावट आई। इतनी गिरावट के बाद चांदी 75,000 रुपये के नीचे आ गई है। चांदी 74,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में सोने का हाजिर भाव 345 रुपये की गिरावट के साथ 60,065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

यह भी पढे:  Ration Card Latest Update: राशन कार्ड धारकों ने की हुई मोज; गुलाबी और पीले रंग के राशन कार्ड धारकों को गेहूं की जगह आटा मिलेगा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट रही
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उन्हें गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरकर 1,982 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी भी गिरकर 24.95 डॉलर प्रति औंस रह गई। सोमवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट आई।

Annu: