Chanakya Niti:हमेशा दुखी रहता है ऐसा इंसान,हर कोई छोड़ देता है साथ

चाणक्य नीति के अनुसार जिनके बच्चे असफल होते हैं या जिनमें अनुशासन की कमी होती है,वे हमेशा दुखी और परेशान रहते हैं।इन्हें समाज में सदैव सिर झुकाकर चलना पड़ता है।

Chanakya Niti:चाणक्य की नीतियां बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।ऐसा कहा जा रहा है कि,वे जो बातें कहते हैं वह कभी ग़लत साबित नहीं होतीं। ऐसे में अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो उनकी बताई गई नीतियों को अपना सकते हैं।

हमेशा दुखी रहता है ऐसा इंसान,हर कोई छोड़ देता है साथ

बच्चे में संस्कार न हो
चाणक्य नीति के अनुसार जिनके बच्चे असफल होते हैं या जिनमें अनुशासन की कमी होती है,वे हमेशा दुखी और परेशान रहते हैं।इन्हें समाज में सदैव सिर झुकाकर चलना पड़ता है।साथ ही उनका पूरा जीवन बच्चों की चिंता में ही बीत जाता है।

घर के मुखिया पर कर्ज हो
चाणक्य की नीतियों के अनुसार जिन मनुष्य के घर का मुखिया हमेशा कर्ज में डूबा रहता है,उनके घर के सदस्य हमेशा दुखी रहते हैं। साथ ही उनका पूरा जीवन कर्ज चुकाने में ही बीत जाता है।वे कभी सफल नहीं हो पाते क्योंकि उनका पूरा जीवन कर्ज के तले दबा रहता है।

जिस घर की महिला का आचरण बुरा होता है
चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसे घर के मनुष्य हमेशा दुखी और परेशान रहते हैं,जिनकी महिलाओं का आचरण अच्छा नहीं होता है।उन घर वालों को हमेशा सिर झुकाकर चलना पड़ता है।साथ ही जीवन भर कलंक का सामना करना पड़ता है।ऐसे घरवाले हमेशा दुखी रहते हैं।

Annu: