Chanakya Niti:इन बुरी आदतों के कारण इंसान धीरे-धीरे हो जाता है कंगाल,आज ही करें इन बुरी आदतों का त्याग

चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान अपना काम कल पर टालते हैं,जिनके उठने का समय निश्चित नहीं होता ऐसे इंसान जल्दी गरीब हो जाते हैं।

Chanakya Niti:चाणक्‍य कहते हैं कि इंसान की कुछ छोटी-छोटी गलतियां होती हैं जो उसकी गरीबी का कारण बनती हैं। इन कारणों से घर से लक्ष्मी चली जाती है और इंसान को धन की हानि होती है।

चाणक्य के अनुसार जो इंसान रात के समय रसोई में झूठे बर्तन रखता है उस पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है।चूल्हे पर या उसके आसपास झूठे बर्तन न रखें।इससे दरिद्रता आती है और इंसान की गरिमा कम होती है।

कमाई के लिए पैसे का दुरुपयोग करना या पैसे के लिए दूसरों को परेशान करना इंसान को बर्बादी की कगार पर पहुंचा देता है।ऐसा धन क्षणिक सुख तो दे सकता है लेकिन बाद में सारी पूंजी नष्ट हो जाएगी।इसलिए थोड़ी सी खुशी के लिए गलत रास्ते पर न जाएं।

चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान अपना काम कल पर टालते हैं,जिनके उठने का समय निश्चित नहीं होता ऐसे इंसान जल्दी गरीब हो जाते हैं।

चाणक्य नीति कहती है कि शाम के समय झाड़ू लगाने से घर की बरकत चली जाती है।संध्या माँ लक्ष्मी के आगमन का समय है।अगर आपको सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना है तो कूड़ा घर पर ही रखें।

चाणक्य कहते हैं कि जहां स्त्रियों का सम्मान नहीं होता,वहां लक्ष्मी कभी नहीं टिकती है।इंसान को अपने गलत आचरण के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।फिर चाहे अमीर हो या गरीब,इंसान का बुरा आचरण ही उसकी अशिष्ट भाषा है जो उसे गरीबी की राह पर ले जाती है।

चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान पैसे की कद्र नहीं करते,जो इंसान अनावश्यक खर्चों पर लगाम नहीं लगाते,वे हमेशा आर्थिक संकट से गुजरते हैं।ऐसे इंसान के सिर पर मां लक्ष्मी का हाथ नहीं रहता है।

Annu: