Aaj Ka Mousam:हरियाणा ओर पंजाब मे हीटवेव का अलर्ट जारी,जानिए हरियाणा ओर पंजाब मे बारिश कब होगी

Aaj Ka Mausam: हरियाणा और पंजाब में दिन का रिकॉर्ड तापमान देखा जा रहा है।आने वाले दिनों में जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, वहीं हरियाणा और पंजाब में 16-17 अप्रैल को घने बादल छा सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा और पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है। करीब नौ साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं गया है। लेकिन अब गर्मी और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 अप्रैल और को बादल छाए रहने की संभावना है

हरियाणा में पारा 40 डिग्री के पार जाएगा
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों में मौसम गर्म और शुष्क बना रह सकता है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं भी चल सकती हैं। 16 और 17 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे।

पंजाब को थोड़ी राहत मिलेगी
पंजाब में जहां तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहां मौसम विभाग ने अब राहत के संकेत दिए हैं। 15 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16-17 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ घने बादल छाएंगे, लेकिन मौसम तंत्र के मजबूत होने पर ही बारिश की संभावना है। शाम को पंजाब के कई जिलों में काले बादल और तेज हवाएं भी देखी गईं।

मौसम में ये बदलाव हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में शाम के बाद भी बादल छाए रहने की संभावना है. मार्च में बारिश के कारण हरियाणा और पंजाब में हल्की ठंड का अनुभव हुआ। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम बदला और अब तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ती जा रही है.

Annu:
Related Post