Aaj Ka Mausam:हरियाणा ओर राजस्थान मे आज से तीन दिनों तक बारिश की संभावना, जानिए पूरे देश मे मौसम केसा रहेगा

Aaj Ka Mausam: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर साफ रहने की संभावना है। दिन में पारा चढ़ने की संभावना! दिन का पारा 40 डिग्री पर पहुंचने के आसार! पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 17-19 अप्रैल को उतर भारत में कभी-कभी हल्के बादल और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के आस-पास के राज्यों में देखा जा सकता है!

रात का तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है! कुछ क्षेत्रों में रात में बादल छाए रह सकते हैं! दिल्ली मे आज गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से राष्ट्रीय राजधानी में बारिश की संभावना है. आज तापमान में भी हल्की गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर पिछले कुछ समय से गर्मी का अहसास करा रहा है। गर्म हवाओं के साथ स्थिति कुछ लू जैसी हो गई थी। तापमान 40 के पार पहुंच गया था। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कहीं पारा 42 तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने इस महीने की शुरुआत में अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य तापमान से ऊपर रहने का अनुमान लगाया था।

 

बारिश कहाँ  कहाँ होगी
आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार हैं। अगले 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में आज से बारिश के आसार हैं। इस बीच, उत्तराखंड में 18-2 अप्रैल के बीच गरज के साथ बारिश होगी ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी
बंगाल और बिहार में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। यहां गर्मी जैसे हालात के आसार हैं। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी। महाराष्ट्र में और भी गर्मी पड़ने के आसार हैं

Annu:
Related Post